4176 परीक्षार्थियों में से 758 ने छोड़ी लेखपाल मुख्य परीक्षा

  • जिले में 13 केंद्रों पर हुई परीक्षा, डीएम एसपी ने परीक्षा केंद्रों किया निरीक्षण

कन्नौज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, सेठ बसुदेव सहाय इंटर कॉलेज एवं जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज समेत कई परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया एवं अभ्यर्थियों की सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापकों एवं अन्य कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी केन्द्रों पर सतत निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अव्यवस्था की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए। जनपद में कुल 13 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 4176 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 758 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा पूरे जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी वैशाली सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *