टोल प्लाजा पर टोल यूनियन पदाधिकारियों की बैठक, अध्यक्ष बने पूरन सिंह

• नवनिर्वाचित महामंत्री विवेक बोले टोल कर्मियों का नही होने दिया जाएगा शोषण

कन्नौज। जिले के वशीरपुर टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में टोल यूनियन के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसमें पूरन सिंह को अध्यक्ष, संतोष कुमार को उपाध्यक्ष और विवेक राजपूत को महामंत्री बनाया गया। बैठक के दौरान टोल कर्मियों ने संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों की समस्याओं को उठाने पर चर्चा की।नवनिर्वाचित महामंत्री विवेक राजपूत ने कहा कि टोल कर्मियों का किसी भी प्रकार से शोषण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूनियन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। बैठक में टोल कर्मियों की एकजुटता पर भी जोर दिया गया और सभी ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *