डिजिटल सुरक्षा को लेकर जागरूकता बाइक रैली निकाली

• कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

कन्नौज। जिले में आरटीई एक्ट (निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम) एवं सुरक्षित इंटरनेट दिवस के उपलक्ष्य में डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आरटीई अधिनियम का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण अनिवार्य शिक्षा व कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना है। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। आमजन को ऑनलाइन लेन-देन, सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति सतर्क रहना चाहिए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित विभाग अथवा साइबर हेल्पलाइन पर उपलब्ध करानी चाहिए। कार्यक्रम में सीडीओ रामकृपाल चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) देवेन्द्र सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हिमांशु शेखर सहित अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *