कांग्रेस ने सदैव शोषित, वंचित, श्रमिक के हितों के लिए किया कार्य: विजय मिश्र

• कांग्रेस स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हुए सम्मानित

कन्नौज। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, साहित्यकार एवं कवि डॉ. जीवन शुक्ल को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव विजय मिश्र एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने उन्हें माल्यार्पण कर शाल ओढ़ाकर सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व सचिव विजय मिश्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना सत्ता के लिए नहीं, बल्कि संघर्ष और जनसेवा के उद्देश्य से हुई थी। कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली रहा है। पार्टी के अनेक क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। कांग्रेस ने सदैव शोषित, वंचित, श्रमिक और मजदूर वर्ग के हितों के लिए कार्य किया है। केंद्र और प्रदेश में सरकार के दौरान जमीनी स्तर पर अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं, जिनका लाभ समाज के हर वर्ग को मिला। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा समाज हित में काम किया है। पार्टी के नेताओं में त्याग और समर्पण की भावना रही है, जो आज की राजनीति में कम दिखाई देती है। इसके अलावा पूर्व प्रदेश सचिव विजय मिश्र ने पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषा दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल एवं राजेंद्र बाबू द्विवेदी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बाबू द्विवेदी, रमाशंकर राठौर, प्रभात बाथम, नीलेश शाक्य, विनय कुमार शिवशीष तिवारी सहित आदि लोग रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *