आलू के कम दामों की बिक्री व खाद की किल्लत व काला बाजारी को ले कर सपा ने किया प्रदर्शन।

कन्नौज: आलू की कम कीमतों और खाद की कालाबाजारी को लेकर समाजवादी महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह की अध्यक्षता में एवं सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान और समाजवादी अनुसूचित जाति के प्रदेश महासचिव शशिमा सिंह दोहरे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सपा नेताओं ने किसानों के हक मे जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री,श्री अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा कार्यकर्ताओं ने नसिरापुर स्थित सपा कार्यालय से पैदल मार्च निकाल कर नारेवाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह कन्नौज प्रदर्शन में शामिल हुई और कहा कि महंगाई, किसानों की समस्याओ और खाद की बड़ी किल्लत एवं कालाबाज़ारी को लेकर लोग सरकार से खफा हैं,प्रशासन ने समाजवादीयों को आंदोलन में आने से रोकने का पूरा प्रयास किया गया गाडियों को भी रोका गया मगर सपा के लोग रूकने या डरने वालों मे से नही हैँ।

सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान एवं समाजवादी अनुसूचित जन जाति की प्रदेश महासचिव शशिमा सिंह दोहरे ने संयुक्त कहा कि किसानों की समस्यायों को लेकर मांग की सरकार तुरंत आलू का सही मूल्य तय करे और खाद की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करे और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही किसानों की इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।

पूर्व विधायक अरविन्द सिंह याद, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे एवं समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, सपा नेता यश कुमार दोहरे ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे और सरकार को उनकी मांगों को मानने के लिए मजबूर करेंगे एवं आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है, जिसके कारण किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है सरकार जल्द मांगे पूरी करे नहीं तो जल्द ही फिर एक किसानों के सम्मान में धरना प्रदर्शन होगा।
इस मौके पर रामसेवक राजपूत जिला महासचिव,बबली दोहरे,सोनम यादव,अंशू पाल जिलाध्यक्ष सलोवा, कंचन कनौजिया जिलाध्यक्ष महिला सभा,श्याम सिंह यादव जिला पंचायत,राजेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रजनीकांत यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख,राजेश पाल जिला पंचायत सदस्य,भोले कुरैशी,विवेक पाल,अजय दोहरे, सुनील दिवाकर,सतेंद्र दोहरे,रचना सिंह विधूना, पल्लवी पाल राष्ट्रीय सचिव महिला सभा,विजय कुमार यादव कार्यालय प्रभारी,शरद यादव विधानसभा अध्यक्ष तिर्वा, उमेश पाल विधानसभा अध्यक्ष छिबरामऊ,इन्द्रेश यादव,आन्नद बाबू यादव,मुस्ते हसन नगर अध्यक्ष, भानू गुप्ता,राजू यादव, कौसर खान,आसिफ सभासद, ज़ीशान सभासद, तुफैल अहमद,कल्लू पाल, सद्दाम सबरी, गुफरान अहमद, दरोगा कटियार , चंद्रभान दोहरे,अर्चना मिश्रा, डा• गोविन्द कुशवाहा,संजय कटियार, कमलेश कटियार, नेम सिंह यादव,अजय कश्यप,मधु कश्यप, बलजीत राजपूत,ओमजी तिवारी, यशवीर भदौरिया,वसीम हसन लल्ला,अर्पित शुक्ला, अमन खान, मुकीम खान, भोला यादव, आदिल परवेज, कल्लू हारून, रोहित कुशवाहा, सुधीर कश्यप,अनुराग यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *