लापता बुजुर्ग महिला का शव नदी में तैरता देख मचा हड़कंप।

+मृतका के पति ने शव को पहचाने से किया मना।

  •  

0+मायके वालों ने शव की पहचान कर ससुरालियों पर लगाए गम्भीर आरोप।
0+थानाध्यक्ष विनय शर्मा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच माले की जांच में जुटे।

सौरिख,कन्नौज।कई दिनों से लापता बुजुर्ग महिला का शव नदी में तैरते देख हड़कंप मच गया देखते देखते लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचन पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त करा कर पोस्टमार्टम को भिजवाकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
ग्राम नगला धरमाई के गाँव के पास अरिंद नदी मे महिला का शव गाँव की महिलाये नदी के किनारे सीक निकालने गई थी तभी करीब 12:45 पर महिलाओ ने देखा और आस पास के गाँव सैकडो आदमी और महिलाये एकत्र हो गये।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 डायल पर दी तो पुलिस घटना स्थल पर पहुची। सूचना पाकर थानाध्यक्ष विनय शर्मा व चपुन्ना चौकी प्रभारी महेन्र्द कुमार सिंह मौके पर पुलिस बल के साथ पहुची। पुलिस ने किसी तरह शव को अरिंद नदी से निकलवाया।ग्राम प्रधान बीलमपुर कौशल किशोर ने पंचायत नामा भरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कन्नौज भेज दिया गया है।जालेश्वरी के मायके पक्ष कह रहा है। कि यह जालेश्वरी देवी है। लेकिन पति मानसिंह ने शव को पहचानने से मना कर ते हुए कहा कि यह शव हमारी पत्नी का नही है।बाद में शव को पहचान लिया।
इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है। बाकी परिवार वालो से जानकारी ली जा रही है।27 अगस्त को नगला सिमरा निवासी मानसिंह की पत्नी जालेश्वरी देवी 65 वर्ष थी जिनकी गुमशुदी थाना सकरावा मे दर्ज हुई थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *