सशस्त्र संन्यासी बाबा की पद यात्रा में उमड़ी भीड़।

शिवशक्ति अखाड़ा के संतो ने दिखाए करतब ।
सौरिख,कन्नौज।सशस्त्र संन्यासी बाबा की हिंदू जागरण पद यात्रा निकाली गई जिसका नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया वही शिव शक्ति अखाड़ा के संतो व नगर के युवाओं द्वारा जगह करतब दिखाया गया।
नगर के वन खंडेश्वर मंदिर से सशस्त्र यात्रा का शुभारम्भ किया गया यात्रा में सशस्त्र संन्यासी बाबा मधुराम जी महराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया यह यात्रा संजय नगर ,गांधी नगर ,सदर बाजार होते हुए नेहरू नगर चौराहा पर यात्रा का समापन हुआ नगर वासियों ने यात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया वही होली तिराहा पाल तिराहा नादेमउ चौराहा के साथ नेहरू नगर चौराहे पर शिव शक्ति अखाड़ा के संतो व युवाओं द्वारा करतब दिखाए।यात्रा को संबोधित करते हुए संन्यासी बाबा मधुराम जी महराज ने कहा कि यह यात्रा शिव शक्ति अखाड़ा द्वारा हिन्दुओं को जाग्रत करने के लिए निकाली गई इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यही है।की जातिवाद खत्म कर सभी हिंदू एक सूत्र में बंधे वही उन्होंने धार्मिक कार्यक्रमों युवाओं के नाचने का विरोध करते हुए कहा कि शस्त्र साथ में रखे और चलाना सीखे,पहले सत्यमेव जयते का नारा लगाया जाता था।अब सभी शस्त्र में जयते का नारा लगाए।
यात्रा के दौरान चेयरमैन राहुल गुप्ता,ओमी चतुर्वेदी,विघ्नेश चंद्र बर्मा,पूर्व सभासद पंकज बर्मा,राजन सैनी,अरविंद सिंह,शिवकांत शुक्ला दीपक मिश्रा,दीपू तिवारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष मंजेश पाल,राघव दुबे ,सभासद संतोष प्रजापति,रमाकांत दुबे,राममोहन पाल प्रधान सुल्तानपुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
