जना अधिकार पार्टी द्वारा निकाली गई भाईचारा बनाओ यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत।

सौरिख कन्नौज
जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में संविधान को मजबूती प्रदान करने हेतु भाई चारा बनाओ रथ यात्रा के नगर में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।वही नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया।

जन अधिकार पार्टी द्वारा संविधान बचाओ अभियान के चलते भाई चारा बनाओ रथ यात्रा 7जनवरी 2025 को शुभारंभ हुआ था।यह यात्रा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से होती हुई सौरिख नगर के ऋषि भूमि चौराहे पर पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाह का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कन्या कुशवाह ने कहा कि देश में संविधान लागू हुए 75 वर्ष बीतने बाद भी आज तक संविधान पूर्ण रूप से लागू नहीं हो सका यदि देश में संविधान पूर्ण रूप से लागू होता तो देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त होता समान रूप से भागीदारी मिलती सभी को समान शिक्षा मिलती किंतु आजतक जाति जनगणना हुई न ही जनसंख्या के हिसाब भागीदारी मिली न ही ठीक ढंग से आरक्षण लागू किया गया न ही नौकरियों में समान हिस्सेदारी मिली यदि हम 5किलो अनाज और थोड़े पैसों पर संतोष कर नियमित मान लेंगे तो आने वाले समय में सरकार संविधान बदल कर हमे हमारे अधिकारों से पूर्ण रूप से वंचित कर देगी यदि हमे अपना अधिकार पाना है और संविधान बचाना है।तो वंचित समाज में भाई चारा कायम करना होगा।यदि आपस में भाई चारा बनाएंगे तभी हम सुरक्षित रह पाएंगे।
वही पूरे देश में अक्षरसा संविधान लागू किया जाए,जातिगत जनगणना कराई जाए निशुल्क शिक्षा व ईलाज के साथ साथ सरकारी व प्राइवेट सस्थाओ में आरक्षण मिले छोटे किसानो मजदूरों व व्यापारियों के कर्जे माफ कराए जाने उर्वरकों व बिजली बिल पर सब्सिडी दिलाए जाने की बात कहते हुए कहा कि यह तभी संभव है।जब आप लोग गांव की सरकार से लेकर प्रदेश की सरकार बनाने के लिए अपने वोट। का सही प्रयोग.करेंगे तभी समस्याओं का हल होगा।
इस दौरान,जिलाध्यक्ष,राजेंद्र शाक्य। वेदराम शाक्य,,विपिन ,महेंद्र शाक्य गुरुवचन,रामवीर शाक्य,गुड्डू शाक्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *