पानी टंकी पर काम करते समय पटिया गिरने से मजदूर की मौत ,मची चीख पुकार

हसेरन कन्नौज। पानी की टंकी पर काम करते समय अचानक पटिया की टूट कर गिरने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। दूसरा मजदूर डर सहम गया। टंकी के ऊपर ही बैठकर रोने लगा। धमाके की आवाज सुन आसपास खेतों में काम कर रहे लोग एकत्रित हो गए। घर पर सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे मृतक के घर के लोगों में चीज पुकार मच गई। आसपास कई गांव के लोगों का जमावड़ा लग गया। हसेरन के ग्राम पंचायत फूलपुर के अंतर्गत गहपुरा में पानी टंकी का निर्माण कर चल रहा था। दो मजदूर काम कर रहे थे। एक मजदूर फर्रुखाबाद का बताया जा रहा वह पुताई का काम कर रहा था। वही दूसरा मजदूर हसेरन के गोपालपुर का था। गोपालपुर गांव निवासी उपेंद्र उम्र 38 वर्ष पुत्र अमर सिंह टंकी पर मजदूरी करते समय पटिया गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घर के लोगों को सूचना मिली तो चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी महेश शर्मा इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष पारूल चौधरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। सबको पंचनामा भरने की बात करने लगी तो वहीं घर के लोग चल निगम के अधिकारियों को बुलाने की बात पर अढ गए। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अमित पाठक क्षेत्रीय विधायक कैलाश राजपूत सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। पारिवारिक जनों से बात कर प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। मृतक की शादी करीब 17 वर्ष पहले कानपुर देहात के मरहमतापुर मकरंद नगर से नन्ही देवी के साथ हुई थी। मृतक के तीन लड़की एक लड़का है। बड़ी बेटी मुस्कान उम्र 15 वर्ष आनंदी उम्र नव वर्ष रांची उम्र 6 वर्ष लड़का अबी 3 वर्ष का है। मृतक खेती-बाड़ी के साथ-साथ मेहनत मजदूरी करता था। करीब दो वर्षों से टंकी पर ही काम कर रहा था। पटिया गिरने से मजदूर की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पत्नी बच्चों सहित घर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। आसपास के लोगों ने घटिया निर्माण होने की बात कही। उन्होंने बताया ऐसे बालू भी नहीं गिरती जैसे पटिया गिरने की बात सामने आई। यदि सेफ्टी बेल्ट होती तो मजदूर की जान बच सकती थी। जल निगम के अधिकारियों व ठेकेदारों की लापरवाही से एक मजदूर की मौत होने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समझा बूझकर प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने सबका पंचनामा भरकर पीएम के लिए कन्नौज भेज दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *