पुलिस कप्तान ने कांस्टेबल को किया पुरस्कृत।
सौरिख,कन्नौज
जनपद कन्नौज के थाना सौरिख की चौकी नादेमऊ में कार्यरत कांस्टेबल राजेश सिंह को कन्नौज के पुलिस कप्तान अमित कुमार आनन्द ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।
राजेश सिंह थाना सौरिख की नादेमऊ चौकी में बेहतर कार्यप्रणाली के लिये जाने जाते हैं। और अपनी ड्यूटी को पूरी लगन व ईमानदारी से निर्वहन करते हैं
इसी वजह से राजेश सिंह जनता के बीच लोकप्रिय हैं। उनकी कार्य करने की शैली बहुत ही सराहनीय है। अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी व लगन से निभाते हैं। चौकी क्षेत्र मे राजेश सिंह को रास्तो से लेकर अच्छी खासी जानकारी रखते हैं।
इसी मेहनत और लगन का इनाम राजेश सिंह को पुलिस कप्तान ने पुरुस्कार देकर दिया।
जिसे पाकर राजेश सिंह बहुत ही खुश हैं और कहा है कि पुरुस्कार से मेरा हौसला बढ़ा है। और मैं आगे भी पूरी मेहनत और लगन से अपनी ड्यूटी को अंजाम देता रहूँगा।
