महिला सशक्तिकरण समिति ने चलाया जन जागरूकता अभियान

फर्रुखाबाद। महिला सशक्तिकरण समिति संगठन ने गांव की महिलाओं को जागरूक करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। गांव की महिलाओं को जागरुक करते हुए उन्हें सशक्त बनाने व आत्मनिर्भर बनाने के लिए जानकारी दी। किसी भी प्रकार की सहायता हेतु दिए गए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया। महिला सशक्तिकरण समिति जिला अध्यक्ष ने कमालगंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भूलनपुर के गांव चिरपुरा मे जन जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। पदाधिकारी ने अपनी समिति के उद्देश्यों के बारे में भी अवगत कराया। गांव गांव व शहर शहर की प्रत्येक महिला सशक्त बने आत्मनिर्भर बने। महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता सोनी एवं प्रबंधक डॉ एके मौर्य के निर्देशन में चलाये जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत गांव गांव समिति के पदाधिकारी पहुंचकर महिलाओं को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया हमारी समिति महिलाओं को सशक्त ब आत्मनिर्भर के साथ-साथ उन्हें हर क्षेत्र में जागरूक करने का काम कर रही हैं। किसी भी तरह का किसी भी महिला के साथ उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन उनके साथ सदैव है और रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष रजनी राजपूत , जिला उपाध्यक्ष प्रीति राजपूत , ब्लॉक अध्यक्ष कमालगंज मंजू बाजपेई सहित समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *