बहेलियनपुरवा में 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण का समापन

पब्लिक न्यूज़ अड्डा से संतोष तिवारी जलालाबाद कन्नौज

30 युवाओं को मिले प्रमाण पत्रबीओआई आरसेटी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में बैंक ऋण व मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की दी गई जानकारी

जलालाबाद कन्नौज। ब्लॉक जलालाबाद क्षेत्र के बहेलियनपुरवा, अनोगी गांव में बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (बीओआई आरसेटी) की ओर से संचालित 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को प्रमाण पत्र वितरण के साथ सफल समापन हुआ।प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन अग्रणी जिला प्रबंधक रंजीत सिंह के निर्देशन एवं गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक ने प्रतिभागियों को बैंक की विभिन्न ऋण एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए युवाओं को कृषि आधारित उद्यम अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलते हैं और खेती को उद्यम के रूप में अपनाने में मददगार साबित होते हैं।प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए आयोजकों का आभार जताया और कहा कि इससे उन्हें स्वरोजगार शुरू करने की दिशा में नई सीख और आत्मविश्वास मिला है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *