इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हुआ स्टंट वीडियो, बाइक सीज
• मामले को संज्ञान में लेते हुए यातायात उपनिरीक्षक आफाक खां ने की त्वरित कार्रवाई
कन्नौज। यातायात पुलिस जनपद में यातायात नियमों का पालन करने के लिए लगातार अभियान चलाकर जागरुक कर रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार नियमों को ताक पर रखकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है। एक युवक खतरनाक ढंग से बाइक पर स्टंट करते हुए। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो गया। संज्ञान में आते ही यातायात उपनिरीक्षक आफाक खां ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बाइक को सीज कर दिया। इंटरनेट मीडिया पर बाइक सवार एक युवक का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो प्रचलित हुआ। वीडियो में युवक तेज रफ्तार बाइक पर बिना किसी सुरक्षा के खतरनाक करतब करते हुए नजर आया। मामला संज्ञान में आते ही यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज कर दिया है। प्रचलित वीडियो में युवक सार्वजनिक मार्ग पर तेज गति से बाइक चलाते हुए स्टंट कर रहा था। वीडियो को देखकर इस तरह का स्टंट न केवल उसकी जान के लिए खतरा था, बल्कि राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में डाल रहा था। वीडियो प्रचलित होते ही यातायात पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और युवक की पहचान कर बाइक को सीज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार के स्टंट किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। यातायात उपनिरीक्षक आफाक खां ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत बाइक को सीज कर दिया गया है। और 3 महीने के लिए आरसी को सस्पेंस के लिए भेज दिया है।
