पीवीएस बेस्ट पॉलिटिकल जर्नलिस्ट अवार्ड से सम्मानित किए गए सोनू श्रीवास्तव

पीवीएस बेस्ट पॉलिटिकल जर्नलिस्ट अवार्ड से सम्मानित किए गए सोनू श्रीवास्तव

मुंबई। आजमगढ़ के ग्राम लहरपार, परगना कौड़िया के मूल निवासी पत्रकार सोनू श्रीवास्तव को मुंबई के एक प्रतिष्ठित होटल में पत्रकार विकास संघ ने शनिवार को बेस्ट पॉलिटिकल जर्नलिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, मुंबई के प्रतिष्ठित श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी और मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र के करकमलों द्वारा सोनू श्रीवास्तव को पत्रकार विकास संघ की ट्रॉफी, शाल और पुरस्कार राशि देकर नवाजा गया है। पिछले डेढ़ दशक से ज्यादा समय से वे पत्रकारिता कर रहे हैं। सोनू श्रीवास्तव वर्तमान में राष्ट्रीय अंग्रेजी दैनिक द एशियन एज में पॉलिटिकल और मंत्रालय बीट संभाल रहे हैं। पिछले 12 सालों वे महाराष्ट्र की सत्ताधारी दलों, नौकरशाही और राज्य प्रशासन पर पैनी नज़र और पकड़ रखे हुए हैं। सोनू ने महाराष्ट्र की सियासत और प्रशासनिक गतिविधियों पर कई प्रमुख रिपोर्ट प्रकाशित की हैं, जिनमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के प्रमुख निर्णय, भाजपा के सहयोगियों के साथ राजनीति, और महायुति के आंतरिक मुद्दों पर विस्तृत विश्लेषण शामिल है। सोनू की लेखनी उनके विषय की गहरी समझ और निष्पक्ष दृष्टिकोण को दर्शाती है। इनकी रिपोर्टिंग ने कई बार राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने में भूमिका निभाई है। पत्रकार विकास संघ ने कहा है कि संघ सोनू को बेस्ट जर्नलिस्ट पॉलिटिकल अवार्ड से सम्मानित कर अत्यंत हर्ष का अनुभव कर रहा है। सोनू श्रीवास्तव ने इस पुरस्कार के लिए पत्रकार विकास संघ और उनके सूत्रों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *