सड़क दुर्घटना में घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
पब्लिक न्यूज़ अड्डा से सुमित मिश्रा
कन्नौज। सड़क दुर्घटना में घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया सूचना मिलती घर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक का शब पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। घर परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा है। खढनी क्षेत्र के भाउलपुर चौकी के ग्राम अरूहो निवासी दीपक सिंह वैस पुत्र चंद्र नारायण सिह उम्र 22 बर्ष जो कि बजाज फाइनेंस मे रिकवरी एजेन्ट के रुप मे कार्य कर रहा था। 5 दिसम्बर को शाम 4 बजे बाइक से अपने घर जा रहा था। वही छिबरामऊ बिधूना मार्ग तरींद मोड के पास छोटा हाथी ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। निकल रहे रहागीरो व पुलिस की मदद से बाइक सवार घायल को आनन फानन मे निची चिकित्सा को दिखाया। वही सूचना पर पहुंचे परिजन गम्भीर हालत में बाइक सवार को आगरा के रेनवो अस्पताल ले गए। वही इलाज के दौरान मंगलवार देर रात बाहरवे दिन बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। खबर मिलते ही घर परिवार मे कोहराम मच गया। वही मृतक का शव गांव पहुंचते ही चीखपुकार मच गयी। मृतक अपने घर मे सबसे बडा था। बडे बेटे की मौत से पिता चन्द्र नारायण मां गीता देवी का रो रोकर बुरा हाल है। वही पिता खेती बाड़ी करते है । परिजन ने पुलिस को सूचना दी। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।मृतक दो भाई व एक वहिन है।
