विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम से लोग अधिकार के प्रति हो रहे जागरूक

जलालाबाद, कन्नौज। विकासखंड जलालाबाद में जीटी रोड पर स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुब्रत पाठक ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि प्रत्येक गांव में पहुंचकर सभी विभागों के अधिकारी संबंधित विभागों की जानकारी दे रहे हैं। वही सदर विधायक प्रतिनिधि विवेक पाठक ने कहा कि गांव-गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन कर जन जागरण किया जा रहा है। जिससे लोग जागरुक हो रहे हैं। वहीं सभी को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिभा दोहरे, वीडीओ सोनिया श्री वास्तव, मंडल अध्यक्ष शरद कटियार, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गीता पाठक, दिलीप पांडे, अभिमन्यु सिंह, मंगलम पांडे, अखिलेश पांडे, श्यामू तिवारी, सचिव, ग्राम प्रधान सहित आदि रहे।