सीआरएल मेमोरियल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सीआरएल मेमोरियल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

चेयरमैन मोहसिन खान ने कहा—
गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति असंभव, शिक्षकों का सम्मान हमारी जिम्मेदारी

रिपोटर – संजीव प्रजापति तालग्राम/कन्नौज। 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर सीआरएल मेमोरियल में शिक्षक दिवस कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत तालग्राम के चेयरमैन मोहसिन खान (जानू) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन मोहसिन खान ने कहा कि इंसान के जीवन में गुरु का सबसे बड़ा महत्व होता है। बिना गुरु के ज्ञान प्राप्त करना असंभव है। शिक्षक के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही व्यक्ति अज्ञानता के अंधकार से निकलकर ज्ञान के प्रकाश की ओर आगे बढ़ता है।उन्होंने कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन सभी शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता और आभार व्यक्त करने का अवसर है, जो बिना किसी स्वार्थ के विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं। उन्होंने सभी से अपने गुरुओं का सम्मान करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल रहा। इस मौके पर सभासद पंकज ठाकुर, सीआरएल के प्रधानाध्यापक श्री देवेश सर, धीरेन्द्र सर, डेविड सर, वीरेन्द्र सर, नीतेश सर सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *