सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो डालना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

• थानाध्यक्ष शशिकांत कन्नौजिया के नेतृत्व में विशुनगढ़ पुलिस ने युवक को तमंचे के साथ दबोचा

कन्नौज। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो प्रदर्शन करना एक युवक को भारी पड़ गया। विशुनगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो की जांच के दौरान आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के प्रदर्शन से संबंधित फोटो की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने अमन कुमार उर्फ छंगे (20) पुत्र अनिल कुमार वाल्मीकि निवासी कस्बा व थाना विशुनगढ़ को चिन्हित किया। शुक्रवार को पुलिस टीम ने उसे विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में सरैया तिराहे से सरैया जाने वाली सड़क पर करीब 100 मीटर की दूरी से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष शशिकांत कन्नौजिया, उपनिरीक्षक हृदयराज उपाध्याय, हेड कांस्टेबल शक्ति सिंह, कांस्टेबल परमवीर राठी और कांस्टेबल ओमपाल शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *