आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर लदा ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ा, दो घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर लदा ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ा, दो घायल

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, एक्सप्रेसवे पर यातायात किया गया नियंत्रित

तालग्राम/कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। चालक को झपकी आने से कंटेनर लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब पांच बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 174+650 के पास हुई। ट्रेलर का अगला हिस्सा डिवाइडर पार कर दाईं ओर चला गया, जबकि ट्रेलर की बॉडी पर रखा कंटेनर पलटकर बाईं ओर ओवरटेक लेन तथा पहली-दूसरी लेन में जा गिरा। कंटेनर में सील बंद पान मसाला का सामान लदा हुआ था। ट्रेलर चालक मनरूप, निवासी मोहनपुरा गांव, थाना मसूदा, जिला अजमेर (राजस्थान) का रहने वाला है। उसके साथ इसी गांव के हरिशचंद्र हेल्पर के रूप में मौजूद थे। बताया गया कि ट्रेलर गुजरात से चौबेपुर, कानपुर नगर जा रहा था। बताया गया कि चालक को झपकी आने के कारण ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में चालक मनरूप और हेल्पर हरिशचंद्र को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हादसे की सूचना मिलते ही गश्ती दल के साथ एएसओ ओम प्रकाश सिंह और सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया मौके पर पहुंचे। डायल 112 पुलिस, एक्सप्रेसवे की सेफ्टी टीम, रिकवरी क्रेन और तालग्राम थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात को नियंत्रित किया गया। बाईं तरफ पीली पट्टी और दाईं तरफ पीली पट्टी के साथ पहली व दूसरी लेन से यातायात संचालित कराया गया। पलटे हुए कंटेनर को रिकवरी क्रेन की मदद से सीधा करने का प्रयास किया गया। घायल चालक और हेल्पर को यूपीड़ा एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजा गया। सुरक्षा टीम की निगरानी में यातायात को सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए। हादसे के चलते कुछ समय तक एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस और एक्सप्रेसवे टीम की सक्रियता से स्थिति को नियंत्रित किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *