विकास की गति अपार डबल इंजन सरकार के नौ वर्ष पूर्ण

शासन के नौ वर्ष पूर्ण पर ब्लॉक में कार्यक्रम

हसेरन। भारतीय जनता पार्टी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल को पूर्ण होने पर ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समेत क्षेत्रीय नेता ब्लॉक के आला अधिकारी मौजूद रहे। ब्लॉक सभागार में शासन के नौ वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम किया गया। स्वयं सहायता समूह आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित एकदिवसीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। नवरात्र के पावन अवसर पर शिक्षक चक्रधर सिंह भदौरिया ने देवी गीत गाकर भाव विभोर किया। बैठक में उपस्थित प्रधानाध्यापक विनय कुमार ने कहा 6 से 14 वर्ष के बच्चों को स्कूल से जोड़ने का काम करेंगे। 1 अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत हो रही है। हम सभी अध्यापक घर-घर जाकर बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे। स्वयं सहायता समूह से खुशबू पटेल ने बताया सरकार की योजना जन-जन तक पहुंचे। प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने समूह से कई महिलाओं को जोड़ने का काम किया। बेरोजगारी से रोजगार मिला। कार्यक्रम के दौरान कन्नौज पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने बताया योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने का काम किया। देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह योजना कन्या धन योजना जैसी अनेक सुविधाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने का काम किया। बीजेपी हम सब की पार्टी है। सबका साथ सबका विकास का नारा देकर सभी को एक दिशा में ले जाने का काम कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित खंड विकास अधिकारी राम सिंह यादव , वीडियो पंचायत अतुल कुमार मिश्रा ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य, भाजपा जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी, एनआरएलएम वीरेंद्र सिंह, आईटी सेल संयोजक हिमांशु सक्सेना , महिला मोर्चा से सुमन शाक्य सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

पब्लिक न्यूज़ अड्डा से सुमित मिश्रा हसेरन कन्नौज

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *