डार्क जोन में नहर परियोजना का उद्घाटन कर किसानों को दिया बड़ा तोहफा।

छिबरामऊ,कन्नौज।

उत्तर प्रदेश सरकार में कई योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने के लिए कैबिनेट मंत्री जिले का भ्रमण कर रहे हैं।इस दौरान कन्नौज में जलालाबाद और तालग्राम विकास खंड जो डार्क जोन में हैं।इसके तहत नहर परियोजना का उद्घाटन करने के लिए जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री असीम अरुण भी पहुंचे हैं।मीडिया से बातचीत में कहा है इस योजना के तहत किसानों को सिंचाई में लाभ मिलेगा।प्रदेश सरकार में जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया है कि विकास खंड तालग्राम और जलालाबाद डार्क जोन क्षेत्र में सिंचाई के लिए व्यवस्था नहीं थी।20 क्यूसेक यशोदा लिफ्ट कैनल काली नदी पर निर्मित थी।जो क्षेत्र में सिंचाई के लिए जल की पूर्ति नहीं कर पा रही थी।दोनों विकासखंड में डार्क जोन क्षेत्र होने के कारण जल स्तर भी बहुत नीचे है।आज इस समस्या का निदान हुआ हैं। इस दौरान तीन हजार आठ सौ हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी।51 ग्राम पंचायत को इसका लाभ मिलेगा।इस परियोजना में मुख्यमंत्री द्वारा जनपदों में की गई घोषणा से आच्छादित है जिसे 2 मार्च 2015 को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा घोषणा की गई थी।इसके बाद भी कार्य शून्य रहा।जब योगी सरकार आई तो उसके बाद काम में तेजी आई।

इटावा कांड पर यादव बनाम ब्राह्मण को लेकर स्वतंत्र देव ने कहा है। कि योगी सरकार में कानून जाति देखकर नहीं बल्कि अपराध देख कर कार्यवाही की जाती हैं।जो लोग दोषी है उनके खिलाफ कार्यवाही हुई हैं।सपा ने जब जब सरकार बनाई है आप 2017 के पहले देख ले न तो लाइट थी,गुंडा गर्दी ,लूट घसोट और भ्रष्टाचार चरम पर था।अब कानून का राज है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *