बीजेपी सरकार लगातार महिलाओं को सम्मान देने का कर रही काम
भाजपा कार्यालय पर मुख्य अतिथि के रूप में रही मंत्री रजनी तिवारी ने महिलाओं को किया सम्मानित
कन्नौज। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी सरकार लगातार महिलाओं को स्वावलंबी, सशक्त, राजनीतिक भागेदारी में उनका हक दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री हमेशा कहते है। महिलाओं का सामर्थ्य देश की दिशा और दशा को परिवर्तित कर सकती है। अगर महिला आगे आएगी तो देश विकसित भारत बनेगा, मोदी और योगी लगातार महिलाओं के लिए नीतियां बना रहे है। यह बात प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कही। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मेलन एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूपी में मंत्री व जनपद की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी उपस्थित रही। मुख्य अतिथि व जिलाध्यक्ष ने महिलाओं को पुष्पगुच्छ देकर व पटका पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि रजनी तिवारी ने महिला सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने पति के प्राणों के लिए यमराज से लड़ जानेवाली भी सावित्री भी एक महिला थी। भारत की संस्कृति में भी शिक्षा की देवी माता सरस्वती है। वही ताकत की देवी मां काली, अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा वही धन धान्य की देवी मां लक्ष्मी है। जहां पिछली सरकारों में महिलाओं को घर से निकलने में भय लगता था। वही योगी की सरकार में मिशन शक्ति योजना के तहत महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने का काम किया है। महिलाओं के लिए मुद्रा योजना चलाई गई सबसे ज्यादा इस योजना का लाभ महिलाओं ने लिया है। वही आज मोदी के नेतृत्व में देश की राष्ट्रपति महिला है। दिल्ली की मुख्यमंत्री भी महिला है। विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि इस देश में सदैव महिलाओं की पूजा हुई है। केंद्र प्रदेश की सरकार लगातार महिलाओं को सम्मान देने का काम कर रही है। भारत में कोई एक दिन महिलाओं का नहीं है। हर दिन महिलाओं का है। हर परिवार की सुबह महिलाओं की चूड़ियों की खनक से होती है हमारी सरकार ने इस बजट में मेधावी बेटियों को सम्मान देने के लिए स्कूटी देने के लिए बजट की व्यवस्था की है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक प्राची गुप्ता ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी, हरि बक्श सिंह, योगेंद्र भदौरिया, महिला मोर्चा जिला महामंत्री बविता सिंह, सुमन परासर सहित आदि लोग रहे।
