स्वतंत्रता सेनानी की 22 वी पुण्यतिथि पर बुजुर्गों व दिव्यांग जनों को कंबल वितरण
पब्लिक न्यूज़ अड्डा से सुमित मिश्रा हसेरन
हसेरन कन्नौज। स्वतंत्रता सेनानी रहे स्वर्गीय छोटेलाल पाल की 22 वी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम किया गया। स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि पर आसपास के लोगों की भीड़ रही। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में बुजुर्गों व दिव्यांग जनों को कंबल वितरण किए गए। हसेरन के सादिकपुर गांव में स्वतंत्रता सेनानी रहे स्वर्गीय छोटेलाल पाल की 22 वी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में तिर्वा विधानसभा से सपा प्रत्याशी चुनाव लड़ चुके इंजीनियर अनिल पाल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने बताया स्वतंत्रता सेनानियों ने स्वतंत्रता में अपना अहम योगदान दिया है। महात्मा गांधी के साथ चलकर देश को आजादी दिलाने में सहयोग किया है। ऐसे वीर महापुरुषों को याद करना चाहिए। उन्होंने कहा शहीदों की प्रति भाव भावना होनी चाहिए। उनके ही द्वारा हमें आजादी मिली है। भारत को आजाद करने में स्वतंत्रता सेनानियों का अहम योगदान रहा है। देश को आजादी मिली। चंद्रशेखर आजाद शहीद भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों ने देश को आजादी दिलाई। उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पण कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में बुजुर्गों व दिव्यांग जनों को कंबल वितरण किए गए। देवेश शर्मा ने वतन के रखवाले बड़े ही दिलवाले गीत गाकर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। इस मौके पर अनुष्का पाल , पूजा पाल , अनुराग , कश्मीर , शारदा देवी, रीता देवी, जीतपाल, शरद यादव , मनोज ओझा , विकास यादव , बालेश्वर दयाल, योगेंद्र पाल, शक्ति रमन सिंह, माघवेंद्र पाल सिंह, अंशु पाल सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
