आकाशवाणी मुंबई द्वारा ओमप्रकाश प्रजापति को विशेष सम्मान प्राप्त


मुंबई। मुंबई आकाशवाणी द्वारा 21 दिसम्बर, 2024 को आयोजित सर्वभाषा कवि सम्मेलन-2025 में कवि, पत्रकार और ट्रू मीडिया के मुख्य संपादक श्री ओमप्रकाश प्रजापति को विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। उन्हें इस कार्यक्रम में सिंधी भाषा के प्रसिद्ध कवि कनयो शेवाणी की ग़ज़ल को हिंदी में अनुवादित करने के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री प्रजापति ने इस ग़ज़ल को हिंदी में अनुवादित करने में अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया, जिससे सिंधी साहित्य को हिंदी भाषी समुदाय के बीच पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास हुआ। इस अवसर पर विभिन्न भाषाओं के कवियों ने अपने काव्य पाठ से कार्यक्रम को और भी रोमांचक और समृद्ध किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले कवियों और साहित्यकारों ने सांस्कृतिक विविधता की महत्ता और भाषा के माध्यम से संवाद के महत्व पर प्रकाश डाला। इस विशेष कवि सम्मेलन का प्रसारण 26 जनवरी, 2025 की पूर्व संध्या को आकाशवाणी के माध्यम से देशभर में किया जाएगा, जिससे देश के कोने-कोने में काव्य की मधुरता और बहुलतावाद का संदेश पहुँचेगा। इस आयोजन ने साहित्य और सांस्कृतिक एकता को प्रोत्साहित करने के साथ ही विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों को एक साथ मंच पर लाकर एक नई दिशा दी है। श्री ओमप्रकाश प्रजापति के योगदान को न केवल साहित्यिक जगत में, बल्कि सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देने में भी सराहा गया। इस अवसर पर श्री ओमप्रकाश प्रजापति ने मुंबई आकाशवाणी और विशेष कर दिल्ली आकाशवाणी के सहायक निदेशक श्री राम अवतार बैरवा जी विशेष आभार व्यक्त किया।
रामस्वरूप रावतसरे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *