महिलाओं को अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की बहुत आवश्यकता: सिमरन शर्मा

महिला कल्याण विभाग व दिव्यता सशक्तिकरण के द्वारा शिविर का हुआ आयोजन

जलालाबाद, कन्नौज। आज के जमाने में लड़कियों और महिलाएं क्या नही कर सकती। सब कुछ करने में सक्षम है। हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान है। महिलाओं को अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की मौजूदा समय में बहुत आवश्यकता है। उक्त बातें दिव्यता फाउंडेशन की अध्यक्ष व लैंगिग उत्पीड़न जिला नोडल अधिकारी सिमरन शर्मा ने कही। सोमवार को गुगरापुर क्षेत्र के संयोगिता मार्ग स्थित अविका डिग्री कॉलेज चांदापुर में महिला कल्याण विभाग व दिव्यता सशक्तिकरण के द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। सर्वप्रथम लैंगिग उत्पीड़न जिला नोडल अधिकारी सिमरन शर्मा व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ पल्लवी ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। जिला नोडल अधिकारी सिमरन शर्मा ने कहा कि महिलाएं अपने साथ हुए अपराध को छुपाए नही बल्कि उसकी जानकारी अपने महाविद्यालय व प्रशासनिक अधिकारियों को दे। उन्होंने छात्राओं को कानून की जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं की व्यक्तिगत परेशानियों को सुना और उनका निस्तारण के लिए परामर्श दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरिओम प्रजापति ने अरुणिमा सिन्हा का उदाहरण देते हुए कहा कि पैर कटने के बाबजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को छोटा नही किया। और माउंट एवरेस्ट पर कृतिम पैर से फतेह करने बाली प्रथम महिला बनी। उनके शौर्य व पराक्रम से छात्राओं को सीख लेनी चाहिए कि विपरीत परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य पर टीके रहना चाहिए। महिलाएं देश का भविष्य हैं। वो अपने अधिकारों को जाने और अपने साथ किसी भी तरह का कोई भी उत्पीड़न न होने दे। जागरूक बने। और निडर रहें। इस मौके पर डॉ सुरेंद्र कुमार, मोरपाल सिंह, दिलदार सिंह, सचिन यादव, मोहिनी शर्मा समेत स्टाफ़ रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *