जनता की समस्याओं का निस्तारण ही चौपाल का मुख्य उद्देश: रतीराम
• गुगरापुर ब्लॉक की पंचायत अकबरपुर व सौंसरापुर में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
जलालाबाद, कन्नौज। शासन के निर्देशन में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत ब्लॉक गुगरापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकबरपुर व सौंसरापुर में जनचौपाल लगाई गई। जिसमें अकबरपुर में 2 सौंसरापुर में 3 शिकायतें दर्ज हुई। अधिकारियों ने समस्याओं को संबंधित को निस्तारण करने के निर्देश दिए। खण्डविकास अधिकारी रतीराम ने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण ही चौपाल का मुख्य उद्देश्य है। ग्रामीणों को सरकार के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा हो। शासन की योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाने एवं उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाई जा रही है। चौपाल में सभी विभागों से मौजूद अधिकारियों ने अपने- अपने विभाग के सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सचिव, ग्राम प्रधान सहित आदि लोग रहे।
