राष्ट्रीय लोक अदालत में 43463 मामलों का हुआ निस्तारण

• निस्तारण के बाद वादकारियों के चेहरे पर आई मुस्कान

कन्नौज। राष्ट्रीय लोक अदालत और राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिविर का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में 43463 वादों का निस्तारण किया गया। जिला जज चन्द्रोदय कुमार, अपर जिला जज प्रथम/नोडल अधिकारी लोकेश वरूण, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय फूल चन्द्र पटेल, पीठासीन अधिकारी एम०ए०सी०टी० शाहिद रजा, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत अशोक कुमार प्रेमी, अपर जिला जज लवली जायसवाल ने नवीन न्यायालय परिसर में माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया।
जिला जज चन्द्रोदय कुमार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुय कहा कि हर वर्ष 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है, ये दिन महिलाओं को समर्पित है आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है, ये दिन इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। महिलाओं के विषय में कहा भी गया कि यत्र नार्यसतु पूज्यते रमन्ते तत्र देवताः। यानी कि जहाँ नारियो का सम्मान होता है वहीं देवता विराजते है। श्लोगन- नारी कोमल ही नहीं जीवन की अधिकारी है एक नहीं दो-दो मात्रा नारी नर पर भारी है। न्यायालय में निस्तारण हेतु कुल ’5413’ वाद सदर्मित किये गये थे। जिनमें सुलह समझौते के आधार पर कुल ’3270’ वाद निस्तारित कर मु० ’6,53,06,831’ रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित कर वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त प्रशासन स्तर पर कुल ’51896’ वाद सदर्भित किये गये थे, जिसमें से ’40193’ वाद निस्तारित किये गये जिनमें सुलह समझौते के आधार पर ’8,82,0,2445’ रूपये वादों के निस्तारण हेतु आदेशित किये गये। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु कुल ’57108’ वाद सदर्भित हुये जिसमें से समझौते के आधार पर कुल ’43463’ वाद का निस्तारण कर मु० ’153509276 रूपये आदेशित गए। जेल अधीक्षक द्वारा नवीन न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बंदियों द्वारा तैयार किये गये उत्पादों जैसे, एल०ई०डी० झालर लाईट, बल्ब, गमले , हर्बल गुलाल, झोले, इत्र दान आदि की बिकी हेतु स्टाल लगाया गया। इसी क्रम में बाह्य न्यायालय छिबरामऊ, ग्राम न्यायालय तिर्वा एवं समस्त प्रशानिक कार्यालयों में लोक अदालत का आयोजन हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *