प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को पुरस्कार धनराशि प्रदान की
राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर में पुरस्कार एवं प्रोत्साहन धनराशि वितरण समारोह का हुआ आयोजन
कन्नौज। जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का पुरस्कार एवं प्रोत्साहन धनराशि वितरण समारोह का आयोजन किया गया। राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य रीतू सिंह के निर्देशन में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और श्रृद्धा सुमन अर्पित की गईं। आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रमों का समापन भी हुआ। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार धनराशि का वितरण भी किया गया। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर की द्वितीय वर्ष की नंदनी दुबे प्रथम स्थान और चौधरी चन्दन सिंह महाविद्यालय की काजल सिंह द्वितीय स्थान और प्रियांशी दीक्षित तृतीय स्थान पर रहीं। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज सिकंदरपुर की करिश्मा प्रथम, आर एस पब्लिक स्कूल तिर्वा की अंकिता वर्मा द्वितीय एवं विमला देवी बृजमोहन सिंह इंटर कॉलेज की काजल ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतिभागियों को क्रमशः 10000, 5000 एवं 2500 की धनराशि प्रदान की गई।निबंध प्रतियोगिता में मालती देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल तिर्वा की अमृतदीप कौर प्रथम, अशोक कुमार दुबे इंटर कॉलेज की अंशिका शर्मा द्वितीय और आर एस पब्लिक स्कूल तिर्वा की वैष्णवी ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। जिनको प्रोत्साहन धनराशि 5000, 3000 एवं 2000 क्रमशः दी गई। पुरस्कार धनराशि का चेक मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉपूरन सिंह एवं जनप्रतिनिधि भाजपा सदस्य राम नरेश वर्मा ने प्रदान वितरित की। प्रतियोगिताओं के प्रमाणपत्र बीते दिन कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिला अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल द्वारा छात्र- छात्राओं को वितरित किया गया था। प्राचार्य रीतू सिंह सिंह ने विजेता छात्र- छात्राओं को बधाई दी। और बाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
