महिला सशक्तिकरण समिति की बैठक पदाधिकारी का चयन
महिला सशक्तिकरण समिति ने की बैठक पदाधिकारीओ का चयन कन्नौज। महिला सशक्तिकरण समिति संगठन के पदाधिकारी ने बैठक कर नए सदस्यों को जोड़कर उनको ज़िम्मेदारी दी। कन्नौज में चल रहे महिला सशक्तिकरण समिति संगठन के पदाधिकारी ने छिबरामऊ नगर में बैठक की। बैठक में नए सदस्यों को जोड़ा गया। जिम्मेदार सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई। संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री के निर्देश पर संगठन को आगे बढ़ाने के लिए संगठन में सदस्यों को जोड़ने का काम किया। बैठक में संगठन को आगे बढ़ाने की चर्चा की । महिलाओं के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य महिला सशक्तिकरण संगठन निरंतर कार्यरत है । ब्लॉक टीम तैयार कर पदाधिकारीओ का चयन किया। सभी पदाधिकारी के साथ बैठक की। कार्यक्रम में जिला मंत्री अवनीश सिंह , जिला उपाध्यक्ष कोमल दीक्षित , जिला मंत्री शकुंतला , ब्लॉक प्रभारी ज्ञान प्रकाश दीक्षित , ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोज सहित कई लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
![](https://publicnewsadda.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241219-WA0034-1024x507.jpg)
पब्लिक न्यूज़ अड्डा से सुमित मिश्रा