नए एआरएम ने संभाली कमान, यात्री सुविधाओं पर रहेगा पूरा ध्यान

• एआरएम बोले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता

कन्नौज। कन्नौज रोडवेज डिपो को नया सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) मिल गया है। दिनेश यादव ने गुरुवार को विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर डिपो के अधिकारियों, कर्मचारियों, बस चालकों और परिचालकों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद एआरएम दिनेश यादव ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि बसों का समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा। परिवहन सेवाओं को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंगे। एआरएम ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष डिपो में बसों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे संचालन व्यवस्था को मजबूती मिली है। इससे यात्रियों को बेहतर और नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिपो में 53 महिला परिचालकों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सुरक्षित यात्रा वातावरण तैयार करना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *