एसपी ने कोतवाली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

• अभिलेखों की जांचकर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश


कन्नौज। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने थाना गुरसहायगंज का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कार्यालय, मेस, आरक्षी बैरक एवं सम्पूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों की जांच की। और उन्हें सुव्यवस्थित एवं अद्यावधिक रखने हेतु समस्त सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया। साथ ही अपराध नियंत्रण व कानून- व्यवस्था के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियानों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने ग्राम चौकीदारों को कंबल एवं कैप वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे सहित आदि लोग रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *